HomeUttarakhandDehradunमुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

धामी सरकार ने अब इन कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, मिल रहा बोनस

Uttarakhand : डीआईजी कुमाऊं ने किये पुलिसकर्मियों के बम्पर तबादले.. देखें लिस्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments