HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : घोड़ाखाल पहुंचे सीएम धामी, लिया ग्वजल्यू महाराज का आशीर्वाद

उत्तराखंड ब्रेकिंग : घोड़ाखाल पहुंचे सीएम धामी, लिया ग्वजल्यू महाराज का आशीर्वाद

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, घोड़ाखाल/नैनीताल

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातंर्गत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे।

निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए पत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की और गोल्य्यू महाराज का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की आवाम की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा तथा कृषि क्षेत्र में उन्नति, शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की और भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, राहुल साह, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्तोलिया, सचिव विजय भट्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments