HomeBreaking NewsBig Breaking, Uttarakhand : उत्तरकाशी में बादल फटा, बारिश ने ढ़ाया...

Big Breaking, Uttarakhand : उत्तरकाशी में बादल फटा, बारिश ने ढ़ाया कहर, 06 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश के बाद से नदी—नाले उफान पर हैं और कई स्थानों पर आपदा के हालात बन गये हैं। उत्तरकाशी में बारिश से सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। यहां बादल फटने से एक ही गांव में 06 साल की बच्ची सहित 03 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 04 लापता बताये जा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने साझा की गई जानकारी में बताया है कि गत देर रात बादल फटने से भारी नुकसान उत्तरकाशी में हुआ है। मांडो गांव में समाचार लिखे जाने तक चार लोग लापता हैं तथा उनकी खोजबीन के लिए रेस्क्यू चल रहा है। जानकारी के अनुसार भागीरथी नदी तेज उफान पर हैं और जगह—जगह बरसाती नाले तेज बहाव के साथ बह रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈 

उत्तराखंड : शराब और चरस के नशे में मदहोश रोडवेज बस चालक ने खतरे में डाल दी यात्रियों की जान, गिरफ्तार

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मांडो गांव में माधुरी देवी पत्नी देवानन्द, उम्र 42 वर्ष। रीतू पत्नी दीपक, उम्र 38 वर्ष तथा कुमारी ईशू पुत्री दीपक, उम्र 06 वर्ष की मौत हो गई है। तीनों के शव बरामद कर लिये गये हैं और इनके पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है।

बादल फटने से मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के तमाम आवासीय घरों में पानी घुस चुका है। कई लोग मलबे की चपेट में आने से भी घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

हल्द्वानी : रानीबाग पुलिया छतिग्रस्त, भीमताल रूट हुआ बंद, अल्मोड़ा जाने वालों को परेशानी

जिनमें गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार अस्पतालों में सभी व्यवस्था चाक—चौबंद रखी गई हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

सावधान : उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं मांडो गांव में दर्जन भर मकानों में पानी घुस गया है, जबकि 02 मकान पूरी तरह से तथा कई आंशिक रूप से ध्वस्त हो चुके हैं। इधर मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

Bageshwar : 80 व​र्षीया वृद्धा ने तड़के सरयू नदी में लगाई छलांग, बही, आपदा टीम ने नदी में चलाया सर्च अभियान

कोरोना पर यूपी सरकार सतर्क, बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को लानी होगी RT-PCR रिपोर्ट

वाह गुरु : नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अविश्वसनीय : यह कैसा कहर ! एकाएक धरती फटी और उसमें समा गया युवक, फिर क्या हुआ, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments