HomeUttarakhandAlmoraशिप्रा नदी किनारे स्वच्छता अभियान, ग्रामीण व पर्यटकों ने लिया हिस्सा

शिप्रा नदी किनारे स्वच्छता अभियान, ग्रामीण व पर्यटकों ने लिया हिस्सा

ADVERTISEMENTS

रामगढ़ में ‘सेवा पर्व’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान

रामगढ़ (नैनीताल)। भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रामगढ़ रेंज के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कैंची वन विश्राम भवन के पास शिप्रा नदी किनारे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम “सेवा पर्व” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीण नागरिकों, पर्यटकों और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे हुआ। सबसे पहले शिप्रा नदी में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों और कैंची धाम मंदिर आने वाले पर्यटकों को नदी किनारे और आसपास कूड़ा-करकट न फैलाने हेतु जागरूक किया गया।

इसी दौरान भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) हेम चंद्र गहतोड़ी ने स्वच्छता के महत्व पर विचार रखे। वहीं रामगढ़ वन क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए कई पर्यटकों ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थिति

इस महत्त्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए निम्न उपस्थित रहीं:

  • हेम चंद्र गहतोड़ी: प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल
  • नितिश तिवारी: रामगढ़ वन क्षेत्राधिकारी
  • रामगढ़ रेंज स्टाफ: रमेश चंद्र त्रिपाठी (वन दरोगा), नारायण सिंह (वन आरक्षी), राजेंद्र सिंह रावत (वन आरक्षी)
  • स्थानीय जनप्रतिनिधि: ग्राम प्रधान गोपाल चंद (चक विशोद पाडली), प्रधान चंद्र प्रकाश (पाडली), सरपंच श्री दीपक चंद्र (पाडली) और कई अन्य ग्रामीण।

अंत में इस सामूहिक प्रयास से संदेश दिया गया कि शिप्रा नदी और इसके आसपास का क्षेत्र तभी स्वच्छ रह सकता है, जब सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। परिणामस्वरूप क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य भी सुरक्षित रहेगा। उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से शिप्रा नदी को स्वच्छ रखने और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें — पेपर लीक प्रकरण पर युवओं में उबाल

यहां देखिए वीडियो — कैंची धाम से उठी स्वच्छता की गूंज | महाराष्ट्र के श्रद्धालु बने प्रेरणा

कैंची धाम से उठी स्वच्छता की गूंज | महाराष्ट्र के श्रद्धालु बने प्रेरणा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments