HomeUttarakhandBageshwarगरुड़: अचानक तबियत बिगड़ने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

गरुड़: अचानक तबियत बिगड़ने से चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

ADVERTISEMENTS

✍️ राजकीय कन्या इंटर कालेज पुरड़ा के शिक्षक—कर्मचारियों ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: बागेश्वर जिलांतर्गत गरुड़ ब्लाक के राजकीय कन्या इंटर कालेज पुरड़ा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगवान सिंह उर्फ (भगवत सिंह) की अचानक ​तबियत बिगड़ी और उनका आकस्मिक निधन हो गया। जिनका सरयू-गोमती संगम तट पर अन्तिम संस्कार किया गया। वह 59 वर्ष की उम्र के थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उनके निधन पर विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मूल रूप से गड़खेत निवासी श्री बिष्ट वर्तमान में अपने परिवार के साथ गागरीगोल में रह रहे थे। बुधवार को उनकी तबियत अचानक खराब हो गयी। चिकित्सालय ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियों सहित पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया गौरव सहित शिक्षक कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त किया है। उनके निधन पर शोक में विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments