HomeBreaking Newsहथियारबंद बदमाशों से भिड़ गया स्वर्णकार, जान बचा भागे 05 डकैत, 01...

हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गया स्वर्णकार, जान बचा भागे 05 डकैत, 01 को दबोचा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

हरिद्वार में एक स्वर्णकार ने बहादुरी की मिसाल पेश कर सबको हैरत में डाल दिया है। वह अकेला ही अपने जान की परवाह किए बगैर ज्वैलरी की शॉप लूटने आये आधे दर्जन हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गया। उसकी हिम्मत देख सभी बदमाश उल्टे पांव भाग निकले, लेकिन उनमें से एक को भीड़ ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

घटनाक्रम के अनुसार आज दोपहर रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर की मेन बाजार में अमन ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अचानक दो बाइकों में बैठ 06 युवक आये। वह अचानक ही दुकान के भीतर दाखिल हो गये और हाथों में कट्टे लिये उन्होंने दुकानदार व दुकान में बैठे एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच दो बदमाशों ने काउंटर में रखे कुछ जेवरात साफ कर लिए।

इस बीच एक बदमाश ने स्वर्णकार के सिर पर कट्टे की बट से मारा। जिस पर वह सीधे उस बदमाश से भिड़ गये। स्वर्णकार की हिम्मत देख दुकान में बैठे अन्य लोग भी व्यापारी के साथ में आ गये। यह देख उस बदमाश के पांच साथी मौके से भाग निकले, लेकिन एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली से पुलिस भी पहुंची और बदमाश को हिरासत में ले लिया। इधर बदमाशों से उलझने वाले अमन ज्वेलर्स के मालिक का कहना है कि जब बदमाश उनसे मारपीट पर उतारू हो गये तो अपने बचाव में वह उनसे भिड़ गये। अलबत्ता स्वर्णकार की हिम्मत से डकैती की एक बड़ी वारदात फेल हो गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments