HomeUttarakhandNainitalALMORA NEWS: सेवा नियमावली के उल्लंघन के आरोप में अल्मोड़ा के सिविल...

ALMORA NEWS: सेवा नियमावली के उल्लंघन के आरोप में अल्मोड़ा के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) निलंबित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल
नैनीताल हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा में तैनात एक जज को निलंबित कर दिया है। जज पर सेवा नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई हुई है। निलंबन अवधि तक के लिए निलंबित जज को जिला न्यायाधीश देहरादून के कार्यालय से संबद्ध किया है।
उच्च न्यायालय नैनीताल के रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अल्मोड़ा में नियुक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आरोपी चंद्र मोहन सेठी के निजी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है और आरोपी के निजी वाहनों का उपयोग उनके द्वारा दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में अपने रिश्तेदारों की निजी यात्रा के लिए किया जा रहा है।
यहां उल्लेखनीय है कि आरोपी चंद्र मोहन सेठी का वर्ष 2013 का एक आपराधिक मामला सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अल्मोड़ा की अदालत में विचाराधीन है। आदेश में कहा गया है कि उक्त आरोप से जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की सत्यनिष्ठा पर गंभीर संदेह होता है। जो आचरण नियमों के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है और उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम—30 के आचरण का उल्लंघन है। आदेश में के अनुसार निलंबित जज को जिला न्यायाधीश देहरादून के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments