HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः वैभव कांग्रेस के नगर महासचिव (संगठन), मनोज बने कोषाध्यक्ष

अल्मोड़ाः वैभव कांग्रेस के नगर महासचिव (संगठन), मनोज बने कोषाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

कांग्रेस नगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश व संस्तुति पर पार्टी के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी कर दी है। उन्होंने काफी विचार मंथन के बाद आज विस्तार की घोषणा की। जिसमें वैभव पांडे को महासचिव संगठन व मनोज वर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि संगठन के साथ सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जा रहा है, ताकि पार्टी संगठन अधिकाधिक मजबूत हो। वहीं कांग्रेस जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पूरे जोश व उमंग के साथ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची

➡️ वरिष्ठ उपाध्यक्षः महेश चंद्र आर्या, एनडी पाण्डे, सभासद हेम चंद्र तिवारी व राजेन्द्र पालनी।
➡️ उपाध्यक्षः अंबी राम, कार्तिक साह, दिनेश जोशी, प्रकाश जोशी, मंजुल मित्तल, निजाम कुरैशी, ओम प्रकाश भारती व राधा राजपूत।
➡️ महासचिव संगठनः वैभव पाण्डे।
➡️ कोषाध्यक्षः मनोज वर्मा।
➡️ नगर प्रवक्ताः कमल कोरंगा व सह प्रवक्ता- विजय कुमार।
➡️ महासचिवः अरविन्द रौतेला, रमेश नेगी, सलीम अख्तर व गीता पाण्डे।
➡️ सचिवः वकुल साह, कुलदीप मेर, कमल बिष्ट, शाकीब अंसारी व सुमित कुमार।
➡️ संगठन सचिवः कपिल पारछे, फराज अंसारी व विजय कुमार वाल्मिकी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments