HomeUttarakhandAlmoraसीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन में चिराग सेन ने जीता पुरुष एकल का खिताब

सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन में चिराग सेन ने जीता पुरुष एकल का खिताब

ADVERTISEMENTS

📌 पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक

CNE DESK/गुवाहाटी, असम में आयोजित 85 वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के चिराग सेन ने पुरुष एकल ख़िताब जीता। सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर चिराग को प्रदेश के प्रथम बैडमिंटन खिलाडी़ होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में चिराग सेन ने तेलन्गाना के थारून एम को 21-14, 13-21 व 21-9 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सेमी फाइनल में चिराग सेन ने आरबीआई के किरण जॉर्ज को सीधे सेटों में 21-18 व 21-18 से हराया था।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि अभी तक सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में 01 रजत व 01 कांस्य पदक जीता है। सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चिराग सेन ने ही कुहू गर्ग के साथ 2013 में मिश्रित युगल में 01 कांस्य पदक जीता है।

इसके अलावा कुहू गर्ग ने राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप 2017 में मिश्रित युगल में कांस्य तथा 2019 में भी महिला युगल में 01 रजत पदक व मिश्रित युगल में 01 कांस्य पदक जीता था।

चिराग सेन फिलहाल भारतीय रेलवेज से खेल रहें हैं। चिराग सेन की इस स्वर्णिम सफलता को देखकर उत्तराखंड बैडमिंटन को प्रदेश में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में कई पदकों की आशा है।

चिराग सेन की ऐतिहासिक सफलता पर खेल सचिव अमित सिन्हा व उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक ने चिराग सेन को जल्द ही सम्मानित करने की बात की है। चिराग सेन की सफलता पर उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में ख़ुशी की लहर है।

अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों ने किया मिष्ठान वितरण

चिराग सेन की ऐतिहासिक सफलता पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, समस्त खेल प्रेमी व खिलाड़ियों ने चिराग सेन व उनके पिता व कोच डीके सेन व माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments