HomeBreaking NewsBreaking : बच्चों के कोरोना टीकाकरण को मिली ​मंजूरी, जल्द जारी होगी...

Breaking : बच्चों के कोरोना टीकाकरण को मिली ​मंजूरी, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार 2 से 18 साल तक के बच्चों को कोवैक्सीन का टीका लगाये जाने की मंजूरी मिल गई है। यह बड़े राहत की ख़बर है, क्योंकि कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर आने से पूर्व सभी बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक और आई.सी.एम.आर ने संयुक्त रूप से इस कोवैक्सीन का निर्माण पूरा किया है। यह वह स्वदेशी कोरोना टीका है, जो वायरस के खिलाफ जंग लड़ेगा। इससे पूर्व Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। जिसके बाद बच्चों के टीकाकरण का अभियान शुरू हो जायेगा।

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अब तक हुए ट्रायल में इसमें किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना कहीं से नहीं है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि प्रथम चरण में उन बच्चों को वैक्सीन लगाई जायेगी, जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है। यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाई जाएगी।

ज्ञात रहे कि स्कूल—कालेज खुलने के बाद यह माना जा रहा था कि बच्चे अब भी असुरक्षित हैं। टीकारण के बाद संक्रमण का भय निश्चित रूप से कम हो जायेगा। इधर डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि बच्चों को उसी तरह अभियान चलाकर टीके लगने चाहिए, जैसे बड़ी आयु वालों को लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments