HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : बच्चों ने लगाई तल्लीताल से मल्लीताल तक दौड़, अंतराष्ट्रीय महायोग...

नैनीताल : बच्चों ने लगाई तल्लीताल से मल्लीताल तक दौड़, अंतराष्ट्रीय महायोग दिवस को सफल बनाने का आह्वान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

21 जून 2022 को अंतराष्ट्रीय महायोग दिवस को सफल बनाए जाने को लेकर आज प्रात: 7 बजे नैनीताल मे जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के तत्वाधान में तल्लीताल से मल्लीताल फ्लैट्स मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रन फॉर योगा को अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाई व बच्चों द्वारा तल्लीताल से मल्लीताल तक दौड़ लगाई। जिसके माध्यम से आम लोगों को योग करने का संदेश दिया। इसके उपरांत नैनीताल फ्लैट्स मैदान आर्ट आफ लिविंग की योगाचार्य मीना जोशी की टीम द्वारा सेंट मैरी, मोहनलाल शाह इंटर कॉलेज बालक बालिकाएं,
सीआरएसटी, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, शहीद राजेश अधिकारी शहीद इंटर कॉलेज, चेतराम राम साह ढुलधरिया इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं बीएसएफ के जवान, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों को कपाल भाती का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलील, खंड शिक्षा नैनीताल मानसिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह गुंज्याल, एथिक्स जिला होम्योपैथिक डॉ. मीरा ह्यांकी के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments