HomeBreaking Newsहृदयविदारक : जहरीली टॉफी खा लेने से 04 बच्चों की मौत, परिजनों...

हृदयविदारक : जहरीली टॉफी खा लेने से 04 बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक दिल को दहलाने वाली सूचना आ रही है। यहां जहरीली टॉफी खाने से 04 बच्चों की मौत हो गई है। यह टाफी कोई इस परिवार के घर के दरवाजे पर डाल गया था, जिन्हें बच्चों ने खा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुशीनगर जनपद के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में आज बुधवार की सुबह घटित हुई है। मृतक बच्चों की पहचान मंजना 6 साल, स्वीटी 3 साल, समर 2 साल पुत्र रसगुल व मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के 5 वर्षीय बेटे आयुष के रूप में हुई है।

मृतक बच्चों के परिजनों का कहना है कि आज सुबह 06 बजे बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर आए। उन्हें दरवाजे पर टॉफी और सिक्के बिखरे मिले। बच्चों ने यह बटोर लिए। टॉफी खाते ही बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें आनन—फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इधर परिजनों का कहना है कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं चला कि यह जहरीली टॉफी कौन डाल गया। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। आखिर किस ने इन मासूम बच्चों की इस तरह से जान ले ली। यह फिलहाल कोई भी समझ नहीं पा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments