HomeUttarakhandBageshwarबाल वैज्ञानिक कमल पांडेय का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

बाल वैज्ञानिक कमल पांडेय का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल चोरसो के कमल पांडेय का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। जिन्हें दस हजार की धनराशि, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया है।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शाइस्ता प्रवीन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा देशभर के बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता ऑन लाइन आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के छात्र कमल पांडेय ने अलार्मिंग बैल मॉडल बनाया था।

अलार्मिंग बैल मॉडल की खासियत

इस मॉडल की खासियत यह है कि जब जरा सी आहट होती हो तो तत्काल अलार्म बज जाता है। इधर नेशनल साइंस की टीम द्वारा मॉडल का चयन पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह व दस हजार की धनराशि प्रदान की है।

छात्र कमल पांडेय की इस उपलब्धि (इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन) पर खंड शिक्षा अधिकारी कम्लेश्वसरी मेहता, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना बर्मा,पूरन सिंह रौतेला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments