HomeUttarakhandDehradunयहां स्विमिंग पूल में डूबने से 08 साल के बच्चे की मौत,...

यहां स्विमिंग पूल में डूबने से 08 साल के बच्चे की मौत, लोगों का भड़का गुस्सा

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

घटना के बाद नारेबाजी करते लोग

हरिद्वार में एक वीवीआईपी सोसाइटी जुर्स कंट्री में एक 08 साल के बच्चे की स्टेडियम के पास ही बने स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि स्विमिंग पूल के पास यदि कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात होता तो ऐसा हादसा नहीं हो पाता।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

जानकारी के अनुसार प्रदेश में जुस्र कंट्री एक वीवीआईपी सोसायटी के रूप में जानी जाती है। बताया गया है कि इसी सोसाइटी में रहने वाले डॉ. अभिषेक का 08 साल का बेटा रुद्राक्ष गत 27 अप्रैल की शाम कॉलोनी में ही रोज की रह जिमनास्ट सीखने गया था। वहां एक टीचर बच्चों को जिमनास्ट सिखाने आती थी। इस दौरान वह नहाने के लिए स्वीमिंग पूल गया और वहीं डूब गया।

उसे बेहोशी की हालत में निकटवर्ती भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रुद्राक्ष को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद यहां रहने वाले लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सोसायटी के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि एनएच-58 हाईवे पर स्थित इस सोसाइटी में लगभग 800 परिवार रहते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments