HomeBreaking Newsकल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक

कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 18 नवम्बर (शुक्रवार) को जनपद भम्रण पर आ रहे है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी स्टेडियम हैलीपैड बनबसा, चंपावत से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2:40 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे।

इसके उपरान्त दोपहर 2:35 बजे से सांय 3:45 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी हेतु की गई घोषणा के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम करेंगे। इसके उपरान्त सांय 3:45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 4 बजे एमबी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी के प्रांगण में श्रीमद्भगवत कथा श्रवण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चत सांय 4:45 बजे एफटीआई हैलीपैड से उधम सिंह नगर खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त बैठक में ससमय स्वंय प्रतिभाग करना भी सुनिश्चित करें।

हल्द्वानी (अच्छी खबर) : आयुष चिकित्सा पद्धति से मिलेगा लोगों को इलाज, आयुष चिकित्सालय में ओपीडी शुरू

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments