HomeBreaking Newsहिमाचल ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आए कोरोना की चपेट में,...

हिमाचल ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आए कोरोना की चपेट में, आइसोलेशन में भेजे गए

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। आज ही उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। माना जा रहा है कि बीते दिनों बंजार के कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक के संपर्क में आने के कारण उन्हें इस बीमारी का संक्रमण हुआ है।

कोरोना सैंपल की‍ रिपोर्ट आने के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि वह बीते दिनों कोरोना पॉजिट‍िव व्‍यक्‍ति‍ के संपर्क में आने के बाद होम क्‍वारंटाइन थे। दो दिन से काेरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्‍होंने सोमवार को जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजिट‍िव आई है।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर दो व तीन अक्‍टूबर को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण के दौरान कोरोना संक्रम‍ित भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे, इसके बाद से वह क्‍वारंटाइन थे। बताया जा रहा है भाजपा विधायक दो अक्‍टूबर को कोरोना रिपोर्ट पाजिट‍िव आने के बाद आइसोलेट हो गए थे। लेकिन वह इस दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के प्राथमिक संपर्क में आए थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments