HomeUttarakhandDehradunमुख्यमंत्री ने किया खटीमा चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया खटीमा चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण

ADVERTISEMENTS

खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने मरीजों व तीमारदारों से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का संतोष व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोइंग संस्थान द्वारा एयर इंडिया के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा को उपलब्ध कराई गई सीटी स्कैन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंखों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित उपकरण शीघ्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

उत्तराखंड से केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- शहीदों के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़

हल्द्वानी : बच्चों का वैक्सीनेशन कहीं पड़ न जाए भारी, यहां नियमों की धज्जियां उड़ा छात्राओं की लगी लंबी कतारें

कोरोना का प्रकोप : उत्तराखंड में आज हो सकती है स्कूल बंद करने की घोषणा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments