HomeUttarakhandAlmoraChess FIDE Rating : सौम्य पटियाल ने किया गौरवान्वित, शानदार जीत

Chess FIDE Rating : सौम्य पटियाल ने किया गौरवान्वित, शानदार जीत

ADVERTISEMENTS

📌 1369 फीडे रेटिंग, गदगद विद्यालय परिवार

देवभूमि शतरंज संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन उत्तराखंड शतरंज प्रतियोगिता का 22 मई से 27 मई 2023 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजन किया गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र शतरंज खिलाड़ी सौम्य पटियाल (Saumya Patial) ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 09 में से 04 मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। जिसे 01 जून 2023 को जारी कर दिया जायेगा।

International Federation Uttarakhand Chess Championship organized by Devbhoomi Chess Association was organized from 22 May to 27 May 2023 at Delhi Public School Rudrapur. In which chess player Saumya Patial, a student of Sharda Public School, performed brilliantly. He won 04 matches out of 09 in total. He has obtained 1369 FIDE rating. Which will be released on 01 June 2023.
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

FIDE Rating : इसके अलावा 02 मैच ड्रा खेल कुल 05 प्वाइंट्स अर्जित किए। 09 मैच फीडे (FIDE) रेटेड खिलाड़ियों के साथ हुए। इसके साथ ही अंडर 1599 रेटिंग वर्ग में सौम्य पटियाल ने 20वां स्थान प्राप्त किया। जिसके साथ ही वह FIDE रेटिंग प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा जिले के चौथे खिलाड़ी बने।

सौम्य पटियाल (Saumya Patial) की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं उसके परिजनों में खुशी की लहर है। सौम्य की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।

सौम्य पटियाल ने की मिसाल कायम – कोच संतोष कुमार

Chess FIDE Rating : इधर शतरंज कोच संतोष कुमार (Chess Coach Santosh Kumar) ने कहा कि सौम्य ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। जिसे 01 जून 2023 को जारी कर दिया जायेगा। यह प्रतियोगिता देवभूमि शतरंज संध के द्वारा पूर्व शतरंज संघ के उत्तराखंड अध्यक्ष स्व. धीरज सिंह रघुवंशील की स्मृति में हुई थी। जिसमें देश-विदेश के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

तमाम शिक्षण संस्थानों में पाठ योजना में हो एकरूपता

बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments