HomeUttarakhandAlmoraChess Competition : शारदा स्कूल ने बनाया कीर्तिमान, उत्तराखंड में प्रथम

Chess Competition : शारदा स्कूल ने बनाया कीर्तिमान, उत्तराखंड में प्रथम

ADVERTISEMENTS

⏩ शारदा पब्लिक स्कूल के नेशनल शतरंज प्रशिक्षक संतोष कुमार सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

9 वीं स्कूल चैस चैंपियनशिप में उत्तराखंड में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा प्रथम प्राप्त किया है। इस मौके पर विद्यालय के नेशनल शतरंज प्रशिक्षक संतोष कुमार को को सम्मानित भी किया गया।

पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में नैनीताल में आयोजित 9वीं इंटर स्कूल चैस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से मुरादाबाद का गांधी नगर पब्लिक स्कूल तथा उत्तराखंड से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

व्यक्तिगत प्रताभागिता में 7 वर्ष आयु वर्ग में दर्शील सुतेरी, 9 वर्ष आयु वर्ग में मधेश सिंह बिष्ट, 11 वर्ष आयु वर्ग में विवान गोइंका, 15 वर्ष आयु वर्ग में तेजस जोशी चैंपियन रहे, जबकि बालिकाओं में 11वर्ष आयु वर्ग में प्रियंका पांडेय, 13 वर्ष आयु वर्ग में वर्णिका डालाकोटी, 15 वर्ष आयु वर्ग में शक्ति अग्रवाल और 17 वर्ष आयु वर्ग में ख्याति हस्तिर चैंपियन रही। 13 वर्ष आयु वर्ग में कुल दस पुरस्कार दिए गए अरनव सिंह को प्रथम, अर्सदीप सिंह द्वितीय, भव्य अरोरा तृतीय, कृष्णा चतुर्थ, भार्गव सती पांचवे, सौम्य पटियाल छठे, अभिमन्यु सिंह सातवें, आतीक सिंह जीना आठवें, आयुष पलड़िया नौवे और मात्र पांच वर्षीय तेजस तिवारी दसवें स्थान पर रहे।

17 वर्ष आयु वर्ग में आठ पुरस्कार दिए गए थे, जिसमें गांधी नगर पब्लिक स्कूल के सौर्य प्रभाकर रस्तोगी प्रथम, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल के चेतन काण्डपाल द्वितीय, गांधी नगर पब्लिक स्कूल के प्रज्ज्वल चौहान तृतीय, सिंथिया स्कूल हल्द्वानी के तुषार बेलवाल चौथे, निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी के वैभव पाण्डेय पांचवे, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के करन गोस्वामी छठे, हरनिध सिंह सातवे और गांधी नगर पब्लिक स्कूल के आदित्य राज आठवें स्थान पर रहे। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कार्तिकेय वर्मा दसवें स्थान पर, अनुज भंडारी 21 वें स्थान पर, सौम्य पटियाल ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद नदीम मून भाई तथा विशेष अतिथि हरमिंदर सिंह एस पी सिटी हल्द्वानी और ओलिपियाड पदक विजेता मुकेश पाल सभी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट नैनीताल के एडवोकेट डीके जोशी द्वारा प्रतियोगिता हेतु विशेष योगदान प्रदान किया गया। संस्था अध्यक्ष ईश्वर दत्त तेवाड़ी ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित शैले हाल में संपन्न इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में गांधी नगर पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, जीडी गोयनका नौकुचियाताल, सिंथिया स्कूल हल्द्वानी, शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, बीएलएम हल्द्वानी, दीक्षांत इंटरनेशनल हल्द्वानी, आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, सेंट जोसेफ कालेज नैनीताल, सनवाल पब्लिक स्कूल, मदर्स हार्ट स्कूल, निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी, उडलैण्ड्स हल्द्वानी आदि विद्यालयों के 130 बच्चों ने ने प्रतिभाग किया था।

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के नेशनल शतरंज प्रशिक्षक संतोष कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने हर्ष व्यक्त किया। बच्चों को बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षक हेम तिवारी, सुमित जोशी, अनीता पवार, विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments