HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा चेली ब्वारी...

बागेश्वर : महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगा चेली ब्वारी कौतिक – अनुराधा

ADVERTISEMENTS

👉 15 हजार से अधिक महिलाएं करेंगी शिरकत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि चेली ब्वारी कौतिक महिला सशकितकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में जनपद के अलग अलग स्थानों की झलक भी देखने को मिलेगी। इस दौरान उन्होंने चेली ब्वारी कौतिक पोस्टर का विमोचन किया।

अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि चेली ब्वारी सम्मेलन में जनपद के विभिन्न गांवों की 15 से 20 हजार महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को समान्नित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चिपको आंदोलन, शराब बंदी, राज्य निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान अग्रणी रहा है। इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जहां स्वरोजगार अपनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

वहीं उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कहा कि जनपद के अलग अलग पट्टियों में होने वाले उत्पादों का प्रदर्शन तो होगा ही। साथ ही महिलाओ द्वारा छोलिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी होगी।

आत्मरक्षा के गुर सीख रहे महिलाओं द्वारा ताईकवांडो का लाइव प्रदर्शन भी कौतिक में देखने को मिलेगा। कपकोट से लेकर बागेश्वर तक महिला सशकितकरण को लेकर साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। इसी थीम को लेकर बनाये गए पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, एसडीएम मोनिका आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments