HomeBreaking Newsघर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बालक को उठा ले...

घर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बालक को उठा ले गया चीता, मौत

ADVERTISEMENTS

नानकमत्ता। घर के आंगन में खेल रहे 14 साल के बालक को एक चीता उठा ले गया। परिजनों द्वारा शोर मचाए जाने पर चीता बच्चे को गन्ने के खेत में छोड़ कर भाग गया। आनन—फानन में घायल बालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिचवा भूड़ में एक घर के पास घात लगाए बैठे चीते ने घर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बालक को उठा लिया। वहीं बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर पिता पीछे-पीछे भागा। शोर—शराबा होने पर चीता बालक को पास ही के गन्ने के खेत किनारे छोड़ कर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज ले आए जहां बच्चे को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। आला अधिकारियों को गस्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments