HomeUttarakhandAlmoraAlmora: सभी व्यवस्थाएं परखीं, समस्याएं सुनी और दिए निर्देश

Almora: सभी व्यवस्थाएं परखीं, समस्याएं सुनी और दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

— थाने के अर्द्धवार्षिक निरीक्षण के निरीक्षण को द्वाराहाट पहुंचे सीओ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत ने तिलक राम वर्मा ने आज जिले के थाना द्वाराहाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना स्टाफ एवं ग्राम प्रहरी के साथ गोष्ठी कर कई जरूरी निर्देश दिए।

पुलिस उपाधीक्षक तिलक राम वर्मा ने द्वाराहाट थाने के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, हवालात, थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस, महिला हैल्प डेस्क, मालखाना, माल मुकदमाती, सरकारी सम्पत्ति, थाना अभिलेखों, आपदा प्रबन्धन उपकरणों, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में साफ–सफाई, कर्मचारी बैरिक का लेआउट, माल मुकदमाती एवं थाना अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं एवं लम्बित जांचों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश थानाध्यक्ष व विवेचना अधिकारीयो को दिये। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, हेड मोहर्रिर गणेश सिंह राणा के अलावा थाने के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

बाद में थाने अधिकारी—कर्मचारियों तथा ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनी और थाने में उपलब्ध आर्म्स एमुनेशन की कर्मचारियों से हैण्डलिंग करायी गई तथा आपदा प्रबन्धन उपकरण के बारे में आवश्यक जानकारी देकर आपदा प्रबन्धन उपकरणों का अभ्यास भी कराया गया। थानाध्यक्ष एवं अधीनस्थ स्टाफ को नशा मुक्ति अभियान, साईबर अपराधों एवं महिला सम्बन्धी अपराधों एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जन जागरुकता अभियान चलाने तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति एप के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए विशेष निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments