HomeUttarakhandNainitalसीएचसी सुयालबाड़ी: स्टाफ नहीं तो सुविधाएं बेकार! धूल खा रही मशीनें

सीएचसी सुयालबाड़ी: स्टाफ नहीं तो सुविधाएं बेकार! धूल खा रही मशीनें

ADVERTISEMENTS

हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सुयालबाड़ी में प्रशिक्षित कर्मचारी की कमी के कारण लाखों की एक्स-रे और डेंटल मशीन महीनों से बेकार पड़ी हैं। नैनीताल और अल्मोड़ा जनपद के कई गांवों के मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें मजबूरन रानीखेत, नैनीताल, हल्द्वानी जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे न केवल समय बल्कि मरीजों के पैसों की भी भारी बर्बादी होती है।

दुर्घटना पीड़ित भी हो रहे परेशान
हाईवे पर होने के कारण यह सीएचसी सड़क हादसों में घायलों के लिए अहम केंद्र माना जाता है। लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण गंभीर मरीजों को टैक्सी वाहनों से हायर सेंटर ले जाना पड़ता है। इस दौरान कई बार जान बचाने की रफ्तार धीमी हो जाती है।

स्टाफ की भारी कमी
वर्तमान में सीएचसी में केवल दो नर्सिंग स्टाफ कार्यरत हैं, जबकि सफाई कर्मचारी का पद खाली है। एक्स-रे मशीन मौजूद है, लेकिन इसे संचालित करने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन नहीं है।

सीएमओ का बयान
सीएमओ नैनीताल हरीश पंत ने बताया कि इस माह के अंत तक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही स्टाफ की कमी को भर्ती प्रक्रिया से पूरा किया जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डेंटल कर्मचारी को सप्ताह में दो दिन सीएचसी गरमपानी से भेजा जाएगा।

जनता की नाराज़गी
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। महंगी मशीनें तो अस्पतालों में रख दी जाती हैं, मग प्रशिक्षित स्टाफ न होने से वे धूल फांकती रहती हैं।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments