कायाकल्प पुरस्कार 2024-25
सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। स्वास्थ्य सेवाओं में की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित करते हुए कायाकल्प पुरस्कार 2024-25 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष विशेष श्रेणी पर्यावरण मैत्री वर्ग में CHC गरमपानी (नैनीताल) ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रदेश स्तरीय विजेता
- जिला चिकित्सालय वर्ग: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर (प्रथम स्थान)
- उपजिला चिकित्सालय वर्ग: CHC सहिया, देहरादून (प्रथम स्थान)
- विशेष श्रेणी (पर्यावरण मैत्री वर्ग):
- जिला चिकित्सालय देहरादून (कोरोनेशन) – प्रथम स्थान
- CHC गरमपानी (नैनीताल) – प्रथम स्थान
नैनीताल जनपद की अन्य उपलब्धियाँ
- जिला चिकित्सालय बी.डी. पांडे एवं CHC सुयालबाड़ी – सांत्वना पुरस्कार
- PHC ओखलकांडा – जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार
- आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हिम्मतपुर (रामनगर) – जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार
इन उपलब्धियों ने एक बार फिर साबित किया कि नैनीताल जनपद के स्वास्थ्य संस्थान स्वच्छता, गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
👉 यह सम्मान न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को दर्शाता है बल्कि पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

