HomeBreaking Newsराम-राम : साधु-वेश में चरस का धंधा, 02 गिरफ्तार, 01 किलो से...

राम-राम : साधु-वेश में चरस का धंधा, 02 गिरफ्तार, 01 किलो से अधिक बरामद

ADVERTISEMENTS

✒️ राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों तस्कर

सीएनई रिपोर्टर, भवाली/नैनीताल। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन साधु भेषधारियों के पास से कुल 01 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के बरामद की गई है।

गोपनीय सूचना पर हुई चेकिंग तो धरे गए तस्कर

उल्लेखनीय है कि नैनीताल जनपद को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक के दिशा-निर्देशन में गत देर शाम चेकिंग की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी खैरना उनि दिलीप कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी के द्वारा चौकी खैरना क्षेत्र में गश्त की गई। इस दौरान उन्हें एक गोपनीय सूचना मिली। जिसके आधार पर कैंची धाम मंदिर से आगे बकरा डिग्गी पौधालय के पास से बाबा के वेश में अवैध चरस की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

यह है दोनों आरोपियों के डिटेल

पकड़े गए साधु वेश में चरस तस्करों में सत्यनारायण दास उर्फ दीपक सेन पुत्र रामअवतार दास उम्र 32 वर्ष, हाल पता रामगंज चोपड़ा आश्रम जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम दोसा मोहल्ला व्यास थाना व जिला दौसा राजस्थान के कब्जे से 584 ग्राम अवैध चरस मिली। दूसरे व्यक्ति अनिल दास उर्फ अनिल गौतम पुत्र भगवान शाही शर्मा उम्र 31 वर्ष हाल पता आश्रम रामगंज चोपड़ा जयपुर राजस्थान मूल पता ग्राम डिग्गी मालपुरा थाना डिग्गी जिला टौंक राजस्थान के कब्जे से 598 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के कब्जे से कुल 01 किलो 182 ग्राम अवैध चरस के बरामद की गई। अवैध चरस की मात्रा बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली भवाली में धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खैरना भवाली उप निरीक्षक दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल प्रयाग जोशी व कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल रहे।

पुरस्कार की घोषणा

नैनीताल पुलिस टीम द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अवैध चरस की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा 2500 रुपए के आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया लेटस्ट अपडेट, बारिश-बर्फवारी का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments