HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ हेतु जागेश्वर...

Almora News : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ हेतु जागेश्वर में 11 हजार जाप व यज्ञ, सम्मलित हुए राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई सहयोगी जागेश्वर
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दिल्ली में उपचार करा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए यहां जागेश्वर धाम में हुए 11 हजार जाप व यज्ञ में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल सम्मलित हुए। उन्होंने पूजन कार्यक्रम के दौरान महादेव से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने तथा प्रदेश को जल्द से जल्द कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना की। ग्यारह हजार जाप को संपन्न कराने में पांच पुरोहितों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर गोपाल सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह गैड़ा, प्रकाश भट्ट, गौरव पाण्डेय, मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पाण्डेय, रमेश बहुगुणा, खीम सिंह बिष्ट, योगेश भट्ट, केदार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद ​थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments