HomeUttarakhandDehradunहल्द्वानी न्यूज : इंदिरा ने ली भाजपा पर चुटकी- सीएम बदलने से...

हल्द्वानी न्यूज : इंदिरा ने ली भाजपा पर चुटकी- सीएम बदलने से कुछ नहीं होगा, सोच बदलनी होगी भाजपा को

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्रदयेश ने प्रदेश सीएम सीएम परिवर्तन प्रकरण पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूर्णतया विफल रहा है। कांग्रेस विगत चार वर्ष से भाजपा सरकार के विकास विरोधी एवं पूर्णतया विफल कार्यकाल पर लगातार आवाज उठाती रही थी जिस पर भाजपा हाईकमान ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने
कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री बदलने से कुछ होने वाला नहीं है भाजपा को अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा । राजनैतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों में सत्ता परिवर्तन स्पष्ट दिखायी दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पर राज्य की रक्षा की जिम्मेदारी और बढ़ गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments