HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : चाल और चरित्र बदलो, चेहरा बदलने से नहीं टलेगी...

हल्द्वानी न्यूज : चाल और चरित्र बदलो, चेहरा बदलने से नहीं टलेगी भाजपा की हार : साहू

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने प्रेस को जारी बयान में प्रदेश सरकार का नेतृत्व बदलने पर तीखा तंज कसा है। साहू ने कहा कि चेहरा बदलने से भाजपा का पाप नहीं धुलेंगे। चार साल बेमिसाल का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने जो जनता को छला है उसका जवाब देवभूमि की जनता आगामी चुनाव में देगी। 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया था वे सब सपने जनता के चकनाचूर हो गये।

उन्होंने कहा ​कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। मुख्यमंत्री बदल कर भाजपा ने आपनीं नाकामी का ऐलान स्वयं कर दिया। सा​हू ने कहा कि जनता अब भाजपा का चाल और चरित्र समझ चुकी है, खाली चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जनता अब 2022 में कांग्रेस की सरकार क़ाबिज़ करने का मन बना चुकी हैं। साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी के 57 विधायकों को जीत का सेहरा पहनाया था, भाजपा नेतृत्व को किसी भी विधायक पर भरोसा न करना बेहद बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments