HomeBreaking Newsउत्तराखंड: इन IAS, PCS और IRS अधिकारियों के पदभार परिवर्तन, पढ़िये आदेश

उत्तराखंड: इन IAS, PCS और IRS अधिकारियों के पदभार परिवर्तन, पढ़िये आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड शासन स्तर पर 02 IAS, 01 IRS और 01 PCS अधिकारी के विभागों में फेरबदल करते हुए उन्हें मौजूदा कार्यभार से मुक्त करते हुए नव कार्यभार सौंपा है।

उत्तराखंड शासन के अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने जारी आदेश में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा/भारतीय राजस्व सेवा/ राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-3 में अंकित विभाग/पदभार में से स्तम्भ-4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करने तथा स्तम्भ-5 में उल्लिखित पदभार में तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया है —

⏩ आईएएस रविशंकर (IAS Ravi Shankar) को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह अब अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड अपर सचिव, पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।

⏩ आईएएस सोनिका (IAS Sonika) से अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई है।

⏩ आईआरएस पूजा गर्ब्याल (IRS Pooja Garbyal) को अपर सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है।

⏩ जितेंद्र कुमार पीसीएस (Jitendra Kumar PCS) को निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें आदेश —

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments