HomeBreaking NewsUttarakhand : सावधान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम...

Uttarakhand : सावधान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने जारी किया है हाई अलर्ट

ADVERTISEMENTS

सावधान रहिये, क्योंकि अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से काफी खतरनाक हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में बहुत भारी ​बारिश हो सकती है। चेतावनी को देखते हुए रेट अलर्ट भी जारी किया गया है।

आपको ज्ञात होगा कि तीन दिन पूर्व ही मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया था उसके अनुसार आज मंगलवार को कई मैदानी व पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की सम्भावना है। समझा जा रहा है कि चक्रवात आउते का असर पहाड़ों में भी देखा जा सकता है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत अधिक बारिश हो सकती है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

Singapore को रास नही आया केजरीवाल का बयान, कहा कोरोना का कोई ‘Singapore Variant’ नही यह India का ही है

सांकेतिक फोटो

रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने भी इसको लेकर पूरी तैयारी की हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वह चौकस रहें और अपने कार्यस्थल को नही छोड़ें।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इस सम्भावना को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये हैं।

फिलहाल अभी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है, किंतु समाचार लिखे जाने तक किसी नुकसान की सूचना नही है।

दु:खद : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये राज्यमंत्री विजय कश्यप

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments