HomeUttarakhandChampawatचंपावत : मुख्यमंत्री धामी ने किया 42 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

चंपावत : मुख्यमंत्री धामी ने किया 42 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

ADVERTISEMENTS

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीजीआईसी चंपावत में लोहाघाट एवं चम्पावत विधानसभाओं के लिए ₹10370.54 लाख लागत की कुल 42 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया एवं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और प्रगतिशील काश्तकारों से वार्ता भी की। उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बदरी गाय की छास का भी स्वाद लिया तथा किसानों के उत्पादों को सराहा। मुख्यमंत्री धामी द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन में समूह गठन के लिए समूह की आजीविका संबंधी गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु आठ समूह लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की शुरूआत जनपद चंपावत से की जाएगी, जिससे उत्तराखण्ड उत्कृष्ट राज्य बनेगा। मैं हमेशा चंपावत वासियों के बीच रहकर यहां की जनता की सेवा करता रहूँगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण किया जाएगा, नाबार्ड मद से औद्योनिक विकास किया जाएगा साथ ही मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंपावत में शूटिंग रेंज बनाई जाएगी साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा विधायक निधि से जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की गई। जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजन व पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन भी कराया जाएगा। जिले के टनकपुर से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर 7 हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा।

चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा। राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। घाट-पंचेश्वर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा, शिवराज सिंह कठायत सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में 6 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments