HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: सोमेश्वर में संयुक्त वाहन चेकिंग, नियमों को ठेंगा दिखाते 34...

ALMORA NEWS: सोमेश्वर में संयुक्त वाहन चेकिंग, नियमों को ठेंगा दिखाते 34 वाहनों का चालान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम पुलिस ने जारी रखे। इसी क्रम में शनिवार को थानाा सोमेश्वर अंतर्गत पुलिस व परिवहन कर अधिकारी ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट व परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी एवं नवीन तिवारी की संयुक्त टीम ने अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लघंन करते पाए गए कुल 34 वाहनों के चालान किये। इनमें से 21 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि अन्य 13 चालान कोर्ट भेजे गए।
गोष्ठी में जनता को किया प्रेरित: सोमेश्वर थानांतर्गत ही सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित स्थानीय लोगों की सोमेश्वर रामलीला ग्राउन्ड में गोष्ठी कराई। जिसमें उन्हें यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट, परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, प्रमोद चौधरी, तहसीलदार अक्षय भट्ट तथा स्वास्थ्य विभाग के आनन्द तिवारी ने टैक्सी यूनियन, स्थानीय जनता तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाईजर, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महिला अपराधों एवं साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments