HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर...

Almora News : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर हर्ष की लहर, मिष्ठान वितरण, राष्ट्र गान का आयोजन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने की खुशी में यहां चौक बाजार में मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही देश में सम्मान में राष्ट्र गीत के साथ ही देशभक्ति गीतों का गायन हुआ।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

नगर व्यापार मंडल, सांई निष्काम सेवा समिति, जिला एथलेटिक्स संघ आदि संगठनों के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा की जीत को ऐतिहासिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो के फाइनल में इतिहास रचा है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे। 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है। नीरज की इस उपलब्धि पर हर देश भक्त स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह, डॉ. जेसी दुर्गापाल, आनंद सिंह ​बगड़वाल, मनोज सनवाल आदि ने विचार रखे। सुप्रसिद्ध ए श्रेणी के लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। राष्ट्र गान के मौके पर तमाम लोगों ने एकत्रित होकर राष्ट्र के प्रति सम्मा​न व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह बगड़वाल, संचालन गिरीश धवन ने किया। इस अवसर पर नीरज चौहान, प्रत्येश पांडे, अमन नज्जौन, राजेंद्र प्रसाद, संजय दुर्गापाल, ज्योति कपूर, विक्की कुमार, अंकित बोरा, किशन ​लाल, हरीश सिंह सत्याल, दयानंद खड़ायत, संजय वर्मा, बीएस मनकोटी, जगमोहन फर्तयाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments