HomeUttarakhandAlmoraAlmora: भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, प्रदर्शनी लगाई

Almora: भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया, प्रदर्शनी लगाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने आज यहां चैघानपाटा में भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और इस उपलक्ष में विभाजन विभीषिका समृति प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर कहा गया कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से लाखों भाईयों व बहिनों को बेघर होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से आजादी की घोषणा के बाद हुए भीषण नरसंहार की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस को दी गई और इस त्रासदी से दुनिया को अलविदा कहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस प्रदर्शनी में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चैहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरर्रानी, रंजीत भंडारी, नरेश वर्मा, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, महेश बिष्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा, रेखा आर्या, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, पान सिंह मावड़ी, भुवन वर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments