HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः सीडीओ को औचक निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी

बागेश्वरः सीडीओ को औचक निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी

कार्यवाही करने के साथ ही आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने जिला बाल संरक्षण कार्यालय, फायर स्टेशन व बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय का आज जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण कार्यालय में जिला परिवीक्षा अधिकारी संतोष जोशी व लेखाकार मनोज तिरूवा उपस्थिति लगाने के पश्चात कार्यालय में अनुपस्थित थे। बाल संरक्षण अधिकारी शंकर गोस्वामी दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय के निरीक्षण दौरान 03 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अधिकारी, कर्मचारी के बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहना खेद जनक है, इससे जहां विभाग व सरकार की छपी खराब होती है वहीं जनता के कार्याे में भी विलंब होता है, इसलिए अधिकारी, कर्मचारी समयानुसार कार्यालय में उपस्थित एवं छोडना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में समयानुसार उपस्थित नहीं पाए जाएंगे उनके खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments