HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, अफवाह...

अल्मोड़ा : आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, अफवाह फैलाने का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में बरती जा रही कथित लापरवाही का शिकायती वीडियो जारी करने वाले वहां भर्ती दो मरीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। उप जिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि बेस अस्पताल अल्मोडा आइसोलेशन में उपचाराधीन दो लोगों के द्वारा झूठी अफवाह मोबाईल से फैलाने पर प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी गड़कोटी की तहरीर पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 188 भादवि 02/3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा आइसोलेशन वार्ड में मोबाइल द्वारा वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया है। दोनों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ज्ञात रहे कि एक अस्पताल में भर्ती मरीजों द्वारा वीडियो में आरोप लगाये गये हैं कि उन्हें रात से पीने का पानी नही मिला है, बाथरूम की सफाई नही की गई है और कोई देखने नही आ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments