HomeBreaking Newsमारपीट प्रकरण, नया मोड़, यशपाल आर्य सहित समर्थकों खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

मारपीट प्रकरण, नया मोड़, यशपाल आर्य सहित समर्थकों खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ हुए मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। अब दूसरे पक्ष की ओर से भी यशपाल आर्य सहित दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ बाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

ज्ञात रहे कि गत 4 दिसंबर को यशपाल आर्य एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाजपुर को निकले। जैस ही उनका काफिला बाजपुर में लेवड़ा पुल के पास पहुंचा तो एक गुट ने उनका काफिला रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जो बाद में धक्का-मुक्की और मारपीट में तब्दील हो गई। यह बवाल काफी देर तक चला।

इस घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गये। यशपाल आर्य का आरोप था कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है और हमलावर काले झंडों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। मारपीट के दौरान यशपाल आर्य समर्थक नवदीप कंग समेत कई लोग चोटिल भी हुए थे।

पुलिस ने तब आर्य की तहरीर के आधार पर बाजपुर कोतवाली में कुलविंदर सिंह किंदा समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया था। कुलविंदर सिंह किंदा समेत सभी 13 लोगों के खिलाफ धारा 147, 323 और 504 लगाई गई थी।

अब रविवार देर शाम को इस मामले में दूसरे पक्ष किंदा की तरफ से भी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत 12 लोगों के खिलाफ बाजपुर थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है, जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह अमल में लायी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस देर रात दूसरे पक्ष के सुखमीत सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी ग्राम भीकमपुरी की ओर से दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यशपाल आर्य हरेंद्र सिंह लाडी आदि लोगों के नाम शामिल हैं। तहरीर में सुखमीत सिंह द्वारा कहा गया है कि 04 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे के करीब वह लोग सड़क किनारे खड़े होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर आगमन का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे। तभी यशपाल समर्थकों ने उन्हें घेर कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments