रुद्रपुर। मेडिसिटी हॉस्पिटल में तोड़फोड़ करने और एंबुलैंस चालक को चोटिल करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा दस पंद्रह अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दायर किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुष् कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को बहेड़ी में हुए एक हादसे में घायल दो भाइयों का मेडिसिटी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यहां छोटे भाई की तो पहले ही मौत हो गई थी, परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने बताया था कि दूसरे घायल भाई को वे बचा लेंगे लेकिन कल सुबह उसकी मौत की सूचना दिए जाने पर उनके परिजन भड़क गए। चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन शुरू हो गया और जब पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी ले जाया जा रहा था तब आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में एंबुलैंस चालक भी चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज भी किया था।
अब मेडिसिटी के सुपरवाइजर हितेश कुमार की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में रेशम सिंह, अजय रस्तोगी, परविंदर प्रधान, नवीन चावला व जसविंदर के खिलाफ नामजद और दस से पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हितेश ने दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपित सभी लोगों एक राय होकर चिकित्सकों, स्टाफ व वहां मौजूद अन्य लोगों से अभद्रता की और शव को जिला चिकित्सालय ले जाते समय वाहन में तोड़फोड की व स्टाफ के साथ मारपीट व अभद्रमता की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रुद्रपुर ब्रेकिंग : मेडिसिटी हास्पिटल प्रकरण में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज, दस अज्ञात लोगों पर भी केस
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

