HomeBreaking Newsपूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट: ‘चैंपियन’ के बेटे और गनर...

पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट: ‘चैंपियन’ के बेटे और गनर पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

पुलिस ने गनर किया निलंबित

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर विवादों में है। खानपुर विधानसभा से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ का परिवार इस बार गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है।

आरोप है कि चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और पूर्व विधायक के गनर ने पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे के साथ देहरादून में मारपीट की। पीड़ित की शिकायत के बाद राजपुर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटना कैसे हुई?

पीड़ित आर. यशोवर्धन, निवासी ओल्ड मसूरी रोड, ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की शाम वे दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैसिफिक मॉल के पास दो कारों ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के कारण वे साइड नहीं दे पाए। थोड़ी दूर मसूरी डायवर्जन के पास सफेद रंग की लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

कार रुकने पर लैंड क्रूजर से उतरे युवक और उत्तराखंड पुलिस का गनर उनकी ओर बढ़े। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य युवक भी गाड़ी से उतरे और उन्होंने यशोवर्धन को गाड़ी से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा।

पीड़ित के अनुसार, गनर ने उन्हें सड़क पर गिराकर लातों से मारापीटा, वहीं एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें और उनके चालक को जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि गनर ने पीड़ित की शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज पर भी लात मारी और मारपीट के बाद सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हरिद्वार एसएसपी को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद मुकदमा दर्ज होते ही उसे निलंबित कर दिया गया।

पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments