HomeBreaking Newsकालाढूंगी ब्रेकिंग : गुरुग्राम से चोरी छिपे चांदनीचौक गांव पहुंचे युवक पर...

कालाढूंगी ब्रेकिंग : गुरुग्राम से चोरी छिपे चांदनीचौक गांव पहुंचे युवक पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कालाढूंगी। गुरुग्राम से चोरी छिपे आए युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना कालाढूंगी को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम चांदनीचौक में गोपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह बिना अनुमति के गुड़गांव से आया है। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक भूपाल राम पौरी मय पुलिस टीम के मौके पर गए। गोपाल सिंह अपने घर पर मौजूद था। गोपाल सिंह से गुडगांव से आने की अनुमति या रजिस्ट्रेशन मांगा गया तो गोपाल सिंह के पास कुछ भी नहीं मिला। यही नहीं उसने अपने आने की सूचना निकट सरकारी अस्पताल को भी नहीं दी थी। न ही वह रामनगर में अपना मेडिकल कराने गया। उक्त संबंध में गोपाल सिंह के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments