HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : राशन की कालाबाजारी के आरोप में 04 के...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : राशन की कालाबाजारी के आरोप में 04 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ! 02 सस्ता ​गल्ला विक्रेता व 01 एनजीओ संचालिका भी शामिल, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के भनोली क्षेत्र में बीते दिनों सरकारी राशन की कालाबाजारी के बहुचर्चित मामले में राजस्व पुलिस ने 04 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि इनमें से एक ग्राम्या संस्था का कर्मचारी भी शामिल है।

क्षेत्रीय पटवारी चंद्र सिंह राठौर से मिली जानकारी के अनुसार विगत 31 मई को स्थानीय नागरिकों ने एक एनजीओ संचालिका पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद जांच की गई तो करीब 38 कुंतल गेहूं गोदाम से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि यह राशन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से लिया गया है। यह भी बताया गया कि एक ग्राम्या कर्मचारी भी इसमें शामिल है।

इस मामले में अब खाद्य पूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार की शिकायत पर पाली निवासी गोदावरी, ग्राम्या के कर्मचारी आलोक दुबे, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता लक्ष्मी दत्त, गोपाल सिंह के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलाहल राजस्व पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।

इधर एसडीएम मोनिका ने बताया कि पहली नजर में राशन की कालाबाजारी करने की बात खुली है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ​दी गई है।

कोरोना अपडेट, अल्मोड़ा : 54 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा : राशन की कालाबाजारी के आरोप में 04 के खिलाफ मुकदमा दर्ज !

Almora/Bageshwar: अल्मोड़ा में अवैध शराब के साथ पुलिस ने किए दो गिरफ्तार और बागेश्वर में दबोचा एक

Someshwar : राशनकार्डों में हुई चूक का खामियाजा भुगत रहे सैकड़ों गरीब कार्डधारक, प्रधानों ने डीएम से फिर लगाई गुहार

Almora/Bageshwar: कोरोना से जनता को बचाने के लिए हर दिन हो एक करोड़ वैक्सीनेशन, कांग्रेस ने जोरशोर से उठाई मांग और राष्ट्रपति को प्रेषित किए ज्ञापन

Almora: पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने की व्यापारी हितों की वकालत, बोले— सभी दुकानें खोली जाएं और व्यापारियों के लिए बने स्पष्ट नीति

Almora News: गीता मेहरा को मिला कांंग्रेस महासचिव का दायित्व, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Almora – सराहनीय : सभासद दीपक वर्मा ने हटवाया सेलाखोला में दो साल से पड़ा गंदगी का ढेर, पालिका कर्मियों ने की साफ—सफाई

Almora : सिर्फ मास्क व सेनिटाइजर से नही भरेगा गरीबों का पेट, कोरोना कर्फ्यू से बर्बाद हुए गरीबों को राशन बांटने का काम करें समाजसेवी : देवा भाई

अल्मोड़ा : पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल ने ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गांव—गांव में किया व्यापक जनसंपर्क, सुनी जन समस्याएं

Almora : कोरोना की रोकथाम के साथ अब मानसून सत्र के लिए विभागों को अलर्ट रखने के निर्देश, राशन का पर्याप्त स्टाक रख लिया जाए

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments