HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : खाई में गिरने से बाल—बाल बचा कैंटर, पर चालक...

Big Breaking : खाई में गिरने से बाल—बाल बचा कैंटर, पर चालक को आ गया मौत का बुलावा, यदि पहनी होती सीट बेल्ट तो बच जाती जान !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कहते हैं कि मौत किसी भी बहाने से चली आती है। कभी भीषण हादसे में एक खरोंच तक नही आती, ज​बकि एक मामूली दुर्घटना में इंसान इस दुनिया से चल देता है। ऐसा ही एक हादसा दन्या में हुआ है। जहां एक कैंटर सड़क से निचले सड़क मार्ग पर जा पहुंचा और खाई के बेहद नजदीक अटक गया। कैंटर का एक हिस्सा खाई की ओर, जबकि आधे से अधिक सड़क पर था। इस दुर्घटना में दु:खद पहलू यह था कि हालांकि कैंटर खाई में गिरने से तो बच गया, लेकिन चालक तेज झटका आने पर छिटक कर गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कैंटर संख्या 05 सीए 1562 लेकर चालक कुंवर राम पुत्र शेर राम निवासी डिडीहाट पिथौरागढ़ से खड़िया लेकर हल्द्वानी को जा रहा था। दन्या मार्ग पर आटी बैंड के पास अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर उपर वाली सड़क से निचली सड़क पर जा गिरा। इस दौरान लगे तीव्र झटके के कारण कैंटर चालक कैंटर से बाहर छिटक गया और सीधे खाई में जा गिरा। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद थाना प्रभारी संतोष देवरानी, दरोगा इंदर ढेला, हेड कानि बालकृष्ण, कुंदन लाल, बसंत गोस्वामी, ललित आदि स्थानीय नागरिकों की मदद से चालक को खाई से निकाल सड़क तक लाया गया तथा उसे निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर खाई में गिरने से बाल—बाल बच है और वह आधा खाई व आधा सड़क पर है। यदि चालक छिटक कर बाहर नही गिरता तो इस तरह उसकी जान नही जाती। सम्भवत: कैंटर चालक ने सीट बैल्ट नही पहनी हुई थी। यह हादसा एक सबक है कि सीट बेल्ट या हेल्मेट पहनना चालान से बचने के लिए, बल्कि अपने खुद की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments