HomeBreaking NewsBreaking News : 'वंदेमातरम' और 'भारत माता' के जयकारों से गूंज उठा...

Breaking News : ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता’ के जयकारों से गूंज उठा कनाडा ! भारतीय ध्वज के साथ धूमधाम से मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

ADVERTISEMENTS

कनाडा। देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह विदेशी भूमि कनाडा में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘फ्रेंड्स ऑफ कनाडा इंडिया ऑर्गनाइजेशन’ और ‘गुरूकुल सोसाइटी’ के संयुक्त तत्ववाधान में किया गया। दोपहर 2 बजे सरी से लेकर भारतीय वाणिज्य दूतावास तक निकली कार रैली में 500 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया। रैली में भारत व कनाडा का झंडा लगाये चल रही 200 कारों का काफिला कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण में शामिल रहा। जहां राष्ट्रीय गान के बाद विविध कार्यक्रम हुए।

लक्ष्मी नारायण मंदिर, सरी में आयोजित कार्यक्रम में काउंसल जनरल मनीष कुमार ने भी शिरकत की। सरी सिटी के मेयर डग मैकुलम, काउंसलर ब्लाइंडा लोके, काउंसलर मनदीप नागरा, सांसद तमारा झोंसन, सांसद केरी लिन फिनले, कंजर्वेटिव कैंडिडेट सतबीर गिल, डॉ. हकम सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह खोसला, प्रीतपाल सिंह वड़ैच, डॉ. बलजिंदर चीमा, गुरचरण राय इस कार्यक्रम में समाज की अन्य उल्लेखनीय हस्तियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया।

महाधिवक्ता ने भारतीय ध्वज तिरंगा फहराया। बैरिस्टर (फ्रेंड्स ऑफ कनाडा इंडिया ऑर्गनाइजेशन के प्रवक्ता) ने ”जीवन में स्वतंत्रता के मूल्य” पर एक ओजस्वी संबोधन दिया। अतिथियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर विविध रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। नन्हे—मुन्ने बच्चों ने भी देश—भक्ति से ओत—प्रोत नृत्य—गीतों आदि की प्रस्तुति दी।

अपराह्न 2.30 बजे काउंसल जनरल द्वारा कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार रैली सरे से शुरू हुई और भारतीय वाणिज्य दूतावास पर समाप्त हुई। रैली में 200 से अधिक कारों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को सफल बनाने में फ्रेंड्स ऑफ कनाडा इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष मनिंदर गिल और सचिव नीमा मनराल एवं गुरुकुल एजुकेशन एंड कल्चरर सोसाइटी के सिद्धार्थ चौधरी, आशीष मनराल और रवि शेरू और अश्वि​नी कालिया का अहम योगदान रहा।

इधर कनाडा भारत संगठन के अध्यक्ष मित्र मनिंदर एस गिल ने कहा कि यह एक सफल आयोजन रहा। भारत विरोधी ताकतों के कड़े विरोध और कार्यक्रम को प्रभावित करने के पुरजोर प्रयासों के बावजूद भारतीय समुदाय का जोश देखने लायक था और सभी बाधाओं के बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments