HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भगवती मंदिर में लगा कैंप, सवा सौ लोगों की जांच

बागेश्वर: भगवती मंदिर में लगा कैंप, सवा सौ लोगों की जांच

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मां भगवती मंदिर परिसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 125 से अधिक लोगों की जांच की गई। उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। अधिकतर लोग मौसमी बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें उपचार के साथ चिकित्सकों ने सलाह भी दी।

संवाद हेल्थ कैंप जिलाधिकारी अनुराधा पाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें लोग वायरल, खांसी, कमर और घुटनों के दर्द से परेशान मिले। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि समय-समय पर शिविर आयोजित होने चाहिए। जिससे लोगों को घर पर उपचार मिलता है। साथ ही वह हेल्थ के प्रति जागरूक भी होते हैं। डा. पंकज पंत ने कहा कि बांसी भोजन नहीं लें। नियमित योग, व्यायाम करें। पानी भरपूर पिएं। मौसम बदल रहा है। ठंड बढ़ गई है। ऐसे में छोटे बच्चों की भी विशेष निगरानी करनी है। डा. डीपी शुक्ला ने रोगियों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की। खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्थानीय लोगों ने सीएमएस डा. विनोद कुमार टम्टा का आभार व्यक्त किया। संचालन संतोष फुलारा ने किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments