—भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर चौघानपाटा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाड़ी बगीचा राजपुरा में विचार गोष्ठी आयोजित की।इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के शोषित व वंचित वर्ग को शिक्षित व संगठित होने तथा संघर्ष का मूल मंत्र दिया। जिसका वर्तमान में समाज में क्रांतिकारी प्रभाव दिखाई दे रहा है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल ने कहा की हम सभी को बाबा साहेब के बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि बाबासाहेब का देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है।
मुख्य वक्ता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य ने उनके जीवन परिचय को विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी को जिला संयोजक नवीन प्रसाद आगरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता पांडे ने भी संबोधित किया। संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय शाह रिक्खू, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, लीला बोरा, बीना नयाल, अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, नरेंद्र प्रसाद आगरी, राजेंद्र प्रसाद, आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार, मुकुल कुमार, निखिल टम्टा, नितिन कुमार आर्य, शिवम कुमार, चंद्र प्रकाश आर्य, संजय कुमार, रवि कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।