HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कैडेट्स बेहतर भविष्य के लिए दायित्वों का निर्वहन करें

अल्मोड़ा: कैडेट्स बेहतर भविष्य के लिए दायित्वों का निर्वहन करें

ADVERTISEMENTS

✍🏻 ग्रुप कमांडर बल राजेश सिंह ने 24वीं यूके गर्ल्स बटालियन का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में स्थापित 24वीं यूके गर्ल्स बटालियन का आज ग्रुप कमांडर, नैनीताल (कर्नल) बल राजेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ बटालियन की एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत ने 24वीं वाहिनी गर्ल्स बटालियन के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारियां दीं। दोनों ही अधिकारियों ने कैडेट रिया जोशी को सीनियर अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की।

कैडेट्स बेहतर भविष्य के लिए दायित्वों का निर्वहन करें

ग्रुप कमांडर (कर्नल) बल राजेश सिंह ने कैडेट्स को सेना में भविष्य बनाने और अपने उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिये प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने परिसर में स्थापित 24वीं वाहिनी की ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत की सराहना की। उन्हें जुझारू अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके निर्देशन में कैडेट्स अनुशासित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। परिसर में स्थापित एनसीसी बटालियन और कार्यालय के निरीक्षण के दौरान परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, एनसीसी 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर एनके कांडपाल, कार्यकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. गीता खोलिया, तरदीप कौर, लेफ्टीनेंट कर्नल आर पवार (GPHQ), सूबेदार मेजर दीपेंद्र सिंह (24BN), एनके/एनए राजेंद्र सिंह, कॉरपोरल कनिका भट्ट, लांस कॉरपोरल दीपिका पिलख्वाल सहित एनसीसी के 100 से अधिक कैडेट्स उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments