HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री के PRO की मनोकामना हुई पूर्ण, ग्वल ज्यू...

अल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री के PRO की मनोकामना हुई पूर्ण, ग्वल ज्यू मंदिर में भंडारा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कृषि मंत्री गणेश जोशी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज जोशी तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गैड़ा ने आज कुमाऊं के चितई स्थित सुप्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान गोलू देव की आराधना की और सार्वजनिक भोज का आयोजन किया। इस भण्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विधायक मसूरी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन संपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि वह काबीना मंत्री गणेश जोशी के साथ विगत 12 साल से हैं। वह उनका पारिवारिक सदस्यों की तरह खयाल रखते हैं। इसीलिए उनका मंत्री से खासा लगाव है। श्री जोशी ने बताया कि उन्होंने गणेश जोशी की विजय के लिए न्याय के देवता गोलू से चितई मंदिर में कामना की थी। भगवान गोलू देव के आशीर्वाद और क्षेत्र की जनता के असीम प्रेम से वह चौथी बार विधायक बने हैं।

यही नहीं, केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व और राज्य भाजपा नेतृत्व ने उनकी कामों को देखते हुए उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी है। अपनी इसी कामना की पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्होंने यहां पूजन करने के उपरांत स्थानीय लोगों के लिए भण्डारे का आयोजन किया है। इस अवसर पर दिनेश गैड़ा, विनोद जोशी, गिरीश जोशी, लक्ष्मीदत्त जोशी, रणजीत सिंह बिष्ट, सोनू, बंसीधर जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह, जीवन पांडेय, धन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, दयाकिशन पांडेय, दयाल पांडेय, पीताम्बर पांडेय, शांति जोशी, कमला जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा गैंडा, राजू तथा पार्टी से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments