HomeUttarakhandAlmoraगरजे व्यापारी नेता, अब मशाल जुलूस, चक्का जाम, बाजार बंदी का ऐलान

गरजे व्यापारी नेता, अब मशाल जुलूस, चक्का जाम, बाजार बंदी का ऐलान

ADVERTISEMENTS

✒️ तहसील को पूर्ववत मल्ला महल में स्थापित करने की मांग

✒️ व्यापक आंदोलन की तारीखें घोषित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तहसील को पुन: पूर्ववत मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। आज धरने के दूसरे दिन मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान करते हुए आगामी दिनों में चक्का जाम, मशाल जुलूस, बाजार बंदी जैसे उग्र आंदोलनात्मक कार्रवाई की घोषणा कर दी गई।

नगर व्यापार मंडल द्वारा आज पुराने कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने के दूसरे दिन वक्ताओं ने कहा कि तहसील को पुनः मल्ला महल में स्थापित करना चाहिए, क्योंकि मल्ला महल में पर्याप्त स्थान है। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि तहसील को पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर व्यापारियों के अलावा आम जनता व तमाम संगठनों का सहयोग व समर्थन लगातार मिल रहा है।

आज धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम गोपाल चौहान को भी ज्ञापन सौंपा गया तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। तय हुआ कि कल 16 नवंबर को भी धरना दिया जायेगा। इसके बाद 17 नवंबर को मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जो कि नंदा देवी से थाना बाजार तक निकलेगा। 18 नवंबर को चक्का जाम तथा 19 नवंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात व विरोध स्वरूप बाजार बंदी की जायेगी।

आज मल्ला महल में आयोजित धरने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, एडवोकेट केवल सती, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, दिनेश गोयल, संगीता सूरी, दीप सिंह डांगी, दीपू लोहनी, मनोज कुमार, प्रकाश रावत, यूसुफ तिवारी, वैभव पांडे, शाहिद रहमान, मनोज सिंह नायक, नमन बिष्ट, मेराम खान, कमल लटवाल, रजत मेहरा, भूपेंद्र कुमार, दिनेश बिष्ट, राहुल अधिकारी, चंदन बहुगुणा, मनोज सिंह चुफाल, कमल कुमार त्रिवेदी, दीपक शाह, संजय मेहरा, शहजाद हुसैन, विनोद कुमार, सोहित कुमार, चिराग जोशी, गौरव भंडारी, नवीन पांडे, रवि चौहान, पियूष तिवारी, भीमा पवार, सरफराज अहमद, मनोज कुमार वर्मा, प्रेम बिष्ट, गोलू, तरुण जोशी, मौ. नौशाद, पान सिंह बिष्ट, नीरज शाह, राधा राजपूत, सुधा पंत, रीता कपूर, गीता आर्या, अभय साह, आनंद अधिकारी, पंकज फर्तियाल, युवम वोहरा, नवीन चंद्र आर्या, पंकज, गोपाल सिंह चम्याल, चेतन पांडे, गिरजा शंकर अग्रवाल, कैलाश चंद्र बालोदी, मंजुल मित्तल, शिवम कुमार, मौ. निशाद, डीएस कार्की, संजीव गुप्ता, मनिकरण आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments