HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : बसें तो चलीं लेकिन सवारियों की संख्या सुनकर आप...

बागेश्वर न्यूज : बसें तो चलीं लेकिन सवारियों की संख्या सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बागेश्वर। 22 मार्च के बाद गुरूवार से रोडवेज की सेवा शुरू हो गई है। लेकिन पहले दिन बसों में सवारियां न के बराबर ही दिखीं। पहले दिन वाया ताकुला अल्मोड़ा से बागेश्वर आई बस में मात्र तीन सवारियों ने सफर किया जबकि वाया गरूड़ होते हुए अल्मोड़ा से आने वाली बस में सिर्फ दो सवारियां बैठी जो कि आधे रास्ते तक की ही थीं।
गुरूवार को वाया ताकुला होते हुए रोडवेज की बस बागेश्वर स्टेशन पहुंची जिसमें तीन यात्री आए। इस बस को वापस अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। इसके अलावा वाया गरूड़ से आई बस में दो यात्री आए। स्टेशन प्रभारी षष्टी बल्लभ उपाध्याय ने बताया कि इस बस को वाया कांडा हडपेसियां तक जाना था परंतु बागेश्वर में इंतजार के बाद भी कोई सवारी न मिलने के कारण बस को गंतव्य तक नहीं भेजा गया। अब इस बस को अल्मोड़ा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक बस को हल्द्वानी भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments