HomeAccidentआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस; महिला और बच्ची की मौत, 35...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस; महिला और बच्ची की मौत, 35 लोग घायल

ADVERTISEMENTS

UP News | छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु प्राइवेट बस से वृंदावन से प्रयागराज जा रहे थे।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं श्रद्धालु

नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे। रात 1 बजे वृंदावन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। ड्राइवर के झपकी आने से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी।

शेर सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। बस में से सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। एक महिला और 1 बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन से बुलवाकर बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया।

SP ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला और बच्ची की मौत हुई है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments